राजनाथ सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य -IANS कंसेप्ट फोटो ) 
देश

सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

Rajnath Singh's Birthday: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सभी ने उनके मजबूत इरादों की सरहना की।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Congratulates Rajnath Singh: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने रक्षा मंत्री के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे भारत को मजबूत, सुरक्षित और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ भी अत्यंत प्रशंसनीय है। मैं उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मोदी जी के नेतृत्व में, आप हमारी सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को गति देने में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन की जमीनी उपस्थिति को बढ़ाने से लेकर कार्यकर्ताओं को 'राष्ट्र प्रथम' के भाव से प्रेरित करने तक, आपने हर जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाया है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।"

नितिन गडकरी ने उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/2075382109297086658

योगी आदित्यनाथ ने सरल व्यक्तित्व की सराहना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "प्रखर वक्ता और जनप्रिय राजनेता रक्षा मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना है।"

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2075373048296006128

दिग्गज मंत्रियों ने दी जन्मदिन की बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, "राष्ट्र की सुरक्षा, सामर्थ्य और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है। आप इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें, यही शुभेच्छा है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने रक्षा मंत्री के श्रेष्ठ स्वास्थ्य और कीर्तिमय जीवन के लिए भगवान श्रीकृष्ण से कामना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट किया, "आपकी (रक्षा मंत्री) दूरदर्शी सोच और संकल्प से भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सशक्त हो रहा है। स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने और सैन्य आधुनिकीकरण को गति देने में आपका योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। राजनीति में आपकी शालीनता, सादगी और राष्ट्र-प्रथम की भावना हम सभी का निरंतर मार्गदर्शन करती है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करती हूं।"

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां