देश

राजस्थान के राजकीय पक्षी गोडावण की हो रही मौत, दुनिया से बिलुप्त होने के कगार पर हैं ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

सूर्यकांत तिवारी

राजस्थान: राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों एक नई मुसीबत सामने आ गई है। यहां के राजकीय पक्षी की मौत हो रही है। पिछले तीन दिन में जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में 3 अलग-अलग दिनों में 3 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Great Indian Bustards) या गोडावण की मृत्यु (Godavan died) हुई। यह राजस्थान का राजकीय पक्षी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपवन विभाग ने इन्हें शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। यह पक्षी दुनिया से बिलुप्त होने की कगार पर है।  

जैसलमेर के उपवनसंरक्षक आशीष व्यास (Ashish Vyas) ने बताया कि जहां गोडावण अधिक पाया जाता है वहां घेरा बनाकर उनको प्रजनन की भूमि उपलब्ध कराई जाती है।इससे उनको सुरक्षित माहोल देने और शिकारी जानवरों से उनके अंडों की भी सुरक्षा होती है। संरक्षण प्रजनन केंद्र में अभी 23 गोडावण जिसमें से 9 को शिफ्ट किया गया है। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1591686256832151553

बता दें कि 1981 में, गोडावन को राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया गया था। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में पूरे विश्व में गोडावण की संख्या केवल 150 ही रह गई है, जिनमें से सर्वाधिक लगभग 120 पक्षी राजस्थान में हैं। यह पक्षी अत्यंत ही शर्मिला होता है और सघन घास में रहना इसका स्वभाव है। यह पक्षी 'सोन चिरैया', 'सोहन चिडिया' तथा 'शर्मिला पक्षी' के उपनामों से भी जाना जाता है।

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!