टीएमसी विधायक के घर छापा (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

आरजी कर अस्पताल मामले में CBI की एंट्री, टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर मारा छापा

लेडी डॉक्टर की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर सीबीआई ने आज शुक्रवार को टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है इस मामले में टीएमसी विधायक संदिग्ध पाए गए है।

दीपिका पाल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित लेडी डॉक्टर की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर सीबीआई ने आज शुक्रवार को टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है इस मामले में टीएमसी विधायक संदिग्ध पाए गए है। बीते दिन गुरुवार को सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पूछताछ की थी और तलाशी अभियान शुरू किया।

सीबीआई ने खंगाले कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड

आपको बताते चलें कि, इस मामले में आज सीबीआई ने टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापा मारा तो वहीं पर कार्रवाई के दौरान सुदीप्त रॉय का नंबर और संदीप घोष की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड निकाला। बताया जा रहा है कि, जांचकर्ताओं के बाहर निकलने के बाद इस कार्रवाई को लेकर विधायक सुदीप्तो रॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस दौरान उन्होने बयान में कहा कि, जांच हाई कोर्ट की निगरानी में चल रही है। इसलिए वह जांचकर्ताओं को हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि, इस मामले में सीबीआई की छापेमारी का अभियान आरजी कर अस्पताल की सही जांच आगे बढ़ाने से है। इतना ही नहीं इस मामले में सुदिप्त रॉय का बयान भी दर्ज किया जाएगा।

सीबीआई के दायरे में है विधायक

सूत्र के अनुसार बताया जा रहा है कि, पूर्व आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सुदीप्त रॉय को सुबह 10 बजे फोन किया था. संदीप घोष ने ये फोन तब किया था, जब अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था,सीबीआई को संदीप घोष की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड में सुदीप्त रॉय का मोबाइल नंबर मिला था। इसके चलते ही जांच की सुई सुदीप्त रॉय पर आकर रूकी है।

जानिए कौन है सुदीप्तो रॉय

आपको बताते चलें कि, तृणमूल कांग्रेस पार्टी से चार बार के विधायक सुदीप्तो रॉय का नाता आर.जी. कर अस्पताल से भी है। जहां पर वे इस समय रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हैं और पश्चिम बंगाल चिकित्सा भर्ती बोर्ड के सदस्य हैं। वह पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। बता  दें कि, इस हाईप्रोफाइल मामले में लगातार जांच औऱ कार्रवाई का दौर जारी है।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई