राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल (सोर्स:- सोशल मीडिया) 
देश

सेबी अध्यक्ष ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट आने के बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और उसकी प्रमुख माधवी पुरी बुच विपक्ष के निशाने पर हैं। जहां अब राहुल गांधी के तीखे सवाल ने मामले में और गर्माहट ला दी है। हलांकि हिंडनबर्ग के रिपोट को सेबी माधवी पुरी बुच ने पूरी तरह से बेतुका करार दिया है।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी नई रिपोर्ट ने देश की सियासत को जबरदस्त गर्म कर दिया है, जहां अब विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच छिड़ी जुबानी जंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है। सांसद राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर निवेशक अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अदाणी?

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट आने के बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और उसकी प्रमुख माधवी पुरी बुच विपक्ष के निशाने पर हैं। जहां अब राहुल गांधी के तीखे सवाल ने मामले में और गर्माहट ला दी है। हलांकि हिंडनबर्ग के रिपोट को सेबी माधवी पुरी बुच ने पूरी तरह से बेतुका करार दिया है।

पीएम मोदी पर उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जेपीसी जांच से इतना क्यों डरते हैं और इससे क्या पता चल सकता है। इससे पहले बुच और उनके पति धवल ने आरोपों को निराधार बताया था।

राहुल गांधी का तीखा हमला

हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट ने भारत में तहलका मचा दिया है जहां राहुल गांधी ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर केंद्र सरकार सेबी प्रमुख और गौतम अडानी पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सेबी की प्रतिष्ठा को उसके चेयरपर्सन पर लगे आरोपों ने गंभीर रूप से ठेस पहुंचाई है। देश भर के ईमानदार निवेशकों के पास सरकार के लिए महत्वपूर्ण सवाल हैं  जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि अगर निवेशक अपनी मेहनत की कमाई खो देते हैं, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अदाणी? सामने आए नए और बेहद गंभीर आरोपों के मद्देनजर क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले की फिर से स्वत: संज्ञान लेकर जांच करेगा?

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना