राहुल का 'वोट चोरी' पर बड़ा दावा, रिजिजू का पलटवार (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

बिहार के टाइम हरियाणा की बात क्यों? राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार; सब फर्जी, छिपकर थाईलैंड जाते

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी का आरोप लगाए। इस मामले पर भाजपा के द्वारा जबाव देते हुए किरेन रिजिजू ने जमकर हमला बोला।

सौरभ शर्मा

Rahul Gandhi Vote Theft Allegations BJP Counter: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी के लगाए गए आरोपो पर बोलते हुए किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। मामले पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने को भाजपा और चुनाव आयोग पर हरियाणा चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में 'ऑपरेशन सरकार चोरी' का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की तरह बिहार में भी लोकतंत्र को मारने के लिए वोटर लिस्ट से नाम काटे गए। राहुल ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक लंबा प्रेजेंटेशन भी दिया। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के दावों को उनकी विफलता छिपाने की कोशिश करार दिया।

राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। उन्होंने सबूत के तौर पर एक प्रेजेंटेशन दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को भी मंच पर बुलाया, जिन्होंने दावा किया कि चुनाव से ठीक पहले उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार में भी दोहराया जा रहा है।

बिहार छोड़ हरियाणा की कहानी क्यों?

किरेन रिजिजू ने राहुल के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में दो दिन बाद बिहार में पोलिंग है, लेकिन वे ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा का मुद्दा ले आए हैं। उन्होंने कहा, "इससे साफ मालूम हो गया कि बिहार में कुछ बचा नहीं है।" रिजिजू ने राहुल के प्रेजेंटेशन को पूरी तरह 'फर्जी' बताया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को गंभीर मुद्दों पर बात करनी चाहिए, ऐसी फिजूल की बातों पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। रिजिजू ने तंज कसा कि राहुल बोलते हैं एटम बम फटेगा, लेकिन उनका बम कभी फटता क्यों नहीं है?

'छिपकर जाते हैं थाईलैंड-कंबोडिया'

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निजी हमले भी किए। उन्होंने कहा, "वे चुनाव के समय विदेश जाते हैं, सदन के समय विदेश जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं।" रिजिजू ने कहा कि राहुल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिन विदेशी महिलाओं का जिक्र किया, वे शायद वहीं से मिली प्रेरणा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भी 2004 में एग्जिट पोल हार गई थी, लेकिन हमने कभी रोना-धोना नहीं किया या चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। उन्होंने कहा कि अगर वोटिंग में गड़बड़ी है तो कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन राहुल को न्याय व्यवस्था में यकीन नहीं है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज