Representative Image 
देश

कफ सिरप मामले में कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू, कंपनी के मालिक फरार

शुभम सोनडवले

नोएडा. भारत में निर्मित कफ सिरप के सेवन से उज्बेकिस्तान में कथित रूप से 18 बच्चों की मौत के मामले में औषधि विभाग ने नोएडा स्थित कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में फरार कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है।

मध्य नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमित कुमार ने बताया कि कंपनी के निदेशक सचिन जैन और जया जैन भारत में हैं या विदेश में हैं, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि उनके दिल्ली स्थित पते पर दबिश दी गई, लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। मामले की जांच जारी है।

जनपद गौतमबुद्ध नगर के औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि कंपनी के मालिकों को विदेश जाने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी से लिए गए नमूनों के फेल होने के बाद केंद्रीय औषधि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश औषधि विभाग ने कंपनी के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। (एजेंसी)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज