राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटा रवाना, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने वेटिकन सिटी रवाना हो गई हैं। यहां वह 25 और 26 अप्रैल दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। भारत में पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन जिन का राजकीय शोक रखा गया है।

यतीश श्रीवास्तव
नई दिल्ली: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी रवाना हो गई हैं। मुर्मू दो दिन 25 और 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी के दौरे पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से अधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा की है। बीते 21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। राष्ट्रपति यहां भारत की तरफ से पोप के निधन पर दुख व्यक्त करेंगी।
राष्ट्रपति वेटिकन सिटी में 25 अप्रैल को सेंट पीटर्स बेसिलिका में दिवंगत पोप को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स स्क्वायर में अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगी। समारोह में देश-विदेश के 130 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने जताया था शोक

21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का निधन हुआ था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों की पूरी इमानदारी से सेवा की। जो पीड़ित थे उनमें आशा की भावना जगाई। भारत के लोगों के प्रति उनका खासा स्नेह था।

भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

भारत के विदेश मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन  भारत में एक दिन का अतिरिक्त राजकीय शोक भी रखा जाएगा। इस दौरान भारत का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कोई भी आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये खास व्यक्ति होंगे शामिल

विश्व भर के 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी साझा की है। इनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट भी शामिल होंगे। अंतिम संस्कार में राष्ट्राध्यक्षों और राजपरिवारों के शामिल होने की पुष्टि की गई है। इन खास लोगों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के राजा फेलिप VI और रानी लेटिज़िया और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा आदि शामिल हैं।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...