प्रह्लाद जोशी और राहुल गांधी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
देश

मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि पर सियासत जारी...प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- गैर गांधी नेताओं को नहीं दिया सम्मान

प्रल्हाद जोशी ने गांधी परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केवल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही नहीं, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं द

मृणाल पाठक

अगरतला: गुरुवार देश के पुर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया और बीते शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। जिसके बाद आज केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। उनका मानना है कि गांधी परिवार ने उन कांग्रेसी नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया जो उनके परिवार से संबंधित नहीं हैं।

जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कोई ऐसा यथोचित स्थान नहीं दिया जहां बाद में उनका स्मारक बनाया जा सके। जोशी ने कांग्रेस के इस आरोप को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण एवं घटिया राजनीति'' बताया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हमारे वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद वह अत्यंत सम्मानीय व्यक्ति थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुसार सिंह का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ करने के लिए हर संभव कदम उठाया।''

उन्होंने कहा, ‘‘केवल पूर्व प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) ही नहीं, कांग्रेस ने एक अन्य पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। अब प्रणब मुखर्जी की बेटी ने कहा है कि कांग्रेस ने उनके पिता के निधन के बाद सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यसमिति) की बैठक नहीं बुलाई।''

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में गांधी परिवार ने कभी उन कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं दिया जिनका गांधी परिवार से संबंध नहीं हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को भारत रत्न पुरस्कार और सरदार वल्लभभाई पटेल को भी कभी उचित सम्मान नहीं दिया। गांधी परिवार को इन सब बातों पर आत्मचिंतन करना चाहिए।''

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री जोशी अपने मंत्रालयों की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच