वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
देश

पीएम मोदी ने की वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना, कुछ ही देर में करेंगे नामांकन

साक्षी सिंह

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी ने घाट पर गंगा सप्तमी के शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना की। दशाश्वमेध घाट पर उन्होंने गंगा आरती की। फिर क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग होकर वह कालभैरव मंदिर पहुंचें। वहां उन्होंने बाबा काल भैरव की पूजा- अर्चना की। कुछ ही देर में पीएम नामांकन दाखिल करेंगे।

नामांकन में नेताओं का जमावड़ा

पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री, 16 राज्यों के सीएम और एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सभी नेता नामंकन में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिसे देखते हुए डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए काशी से तीसरी बार नामांकन में पूरी तरह शास्त्रीय विधान का ध्यान रखकर रखेंगे। पर्चा दाखिला के लिए चुनी गई तिथि वैशाख शुक्ल सप्तमी है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें