पश्चिम बंगाल के रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
देश

रायबरेली से चुनाव लड़ने पर PM मोदी का राहुल पर तंज, बोले- डरो मत, भागो मत

साक्षी सिंह

बर्द्धमान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि वायनाड़ से अपनी हार सुनिश्चित देख उन्होंने तीसरा ठिकाना ढूंढा है। बर्द्धमान-दुर्गापुर में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते मोदी ने राहुल गांधी से कहा, डरो मत! भागो मत!

शहजादे वायनाड में हारने वाले हैं

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हारने वाले हैं और हार के डर से जैसे ही मतदान समाप्त होगा वह तीसरी सीट खोजने लग जाएंगे। उन्होंने कहा, और अब दूसरी सीट पर भी उनके सारे चेले-चपाटे कह रहे थे अमेठी आएंगे, अमेठी आएंगे। लेकिन अमेठी से भी इतना डर गए कि वहां से भागकर अब रायबरेली में खोज रहे हैं रास्ता। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं - डरो मत! मैं भी इन्हें कहता हूं, अरे डरो मत! भागो मत!

नाम लिए बगैर पीएम मोदी का सोनिया गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री ने इसके साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके बारे में उन्होंने तीन महीने पहले ही दावा किया था कि कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता इस बार चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, वो डर के मारे भाग जाएंगी। भाग करके राजस्थान गईं और राज्यसभा में आईं।

कांग्रेस पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही

मोदी ने दावा किया इस बार के चुनाव के नतीजे का अनुमान लगाने के लिए किसी ओपिनियन पोल या फिर एक्जिट पोल की जरूरत नहीं है क्योंकि परिणाम ‘स्पष्ट' हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं। (एजेंसी)

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन