प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

'कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा', दरांग से कांग्रेस पर जमकर बसरे पीएम मोदी

PM Narendra Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। एक के बाद एक कई मुद्दों पर पीएम ने विपक्ष के उपर तंज कसा।

प्रतीक पाण्डेय

PM Narendra Modi ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत रत्न जैसे सम्मान को "नाचने-गाने वालों" तक सीमित बताकर भूपेन हजारिका जैसे महान कलाकार का अपमान किया है। पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा कि उनके लिए जनता ही भगवान है, वही उनका रिमोट कंट्रोल है।

पीएम ने खुद को "कामदार" बताते हुए कहा कि जब कामदार दर्द व्यक्त करता है, तो कांग्रेस उसे भी रोने से मना करती है। मोदी ने 6,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की और असम की सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग जिले के मंगलदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का वह बयान निंदनीय है जिसमें भारत रत्न जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान को लेकर ‘नाचने-गाने वालों’ की बात कही गई थी। मोदी ने कहा कि यह असम के गौरव और भारत के महान सपूत भूपेन हजारिका का अपमान है।

जनता ही भगवान है

पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनके लिए देश की 140 करोड़ जनता ही भगवान के समान है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए जनता-जनार्दन ही भगवान है, और जब मैं जनता के बीच आता हूं तो मेरी आत्मा की आवाज निकलती है। यही मेरे मालिक हैं, यही मेरे रिमोट कंट्रोल हैं। मेरा कंट्रोल कोई और नहीं चला सकता।" उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब वह इकोसिस्टम मुझ पर टूट पड़ेगा कि मोदी फिर रोने लगा।

नामदार और कामदार की राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने 'नामदार बनाम कामदार' की बहस को फिर से उठाते हुए कहा कि जब नामदार लोग कामदार को पीटते हैं और वह दर्द से बोलता है, तो उसे चुप रहने को कहा जाता है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि तुम रो क्यों रहे हो? तुम कामदार होकर नामदार के खिलाफ कैसे आवाज उठा सकते हो?" मोदी ने भूपेन हजारिका के अपमान के बहाने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया।

विकास परियोजनाओं की सौगात

इस जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने असम को 6,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने नरेंगी-कुरुवा पुल, गुवाहाटी रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और कई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार असम को पूर्वोत्तर का विकास केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

पूर्वोत्तर की भूमिका पर विशेष जोर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पूर्वोत्तर भारत के भविष्य की भूमिका पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में पूर्वोत्तर की भूमिका अहम है। मोदी ने कहा, "21वीं सदी का अगला चरण उत्तर-पूर्व भारत का होगा। हमारे युवाओं के लिए ‘विकसित भारत’ सिर्फ सपना नहीं, बल्कि एक संकल्प है। हम सभी मिलकर इस सपने को साकार करेंगे।"

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज