फिक्की के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी का भाषण सोर्स-सोशल मीडिया
देश

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

आशीष शुक्ला

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने भारत की बदलती आर्थित तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा है कि विश्व की बड़ी-बड़ी संस्थाएं विकसित भारत की सराहना कर रही है। उन्होंने आगे कहा जब सही नीतियों से काम हुआ तो महज 12-13 वर्षों में देश का 50 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आया है। 

भारतीय अर्थव्यवस्था के पिछले 100 वर्षों के सफर और देश में हुए आर्थिक बदलावों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। देश ने लाइसेंस-कोटा राज से लेकर राष्ट्रीयकरण के प्रयोग और एक ऐसे दौर का सामना किया, जब भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की कमजोर पांच अर्थव्यवस्थाओं यानी फ्रैजाइल फाइव में गिना जाने लगा था।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के नेताओं ने मिलकर इस स्थिति को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इस बदलाव में देश के अलग-अलग वर्गों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

आर्थिक नीतियों में बदलाव का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था ने अलग-अलग नीतिगत दौर देखे हैं। एक समय ऐसा था, जब देश में लाइसेंस-कोटा राज के कारण उद्योगों और कारोबार के विस्तार के लिए कई तरह की सरकारी मंजूरियों पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके बाद राष्ट्रीयकरण की नीतियों को भी आजमाया गया। पीएम मोदी ने इन दौरों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने आर्थिक मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना किया है।

उन्होंने फ्रैजाइल फाइव का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में रखा जाता था। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण दौर था। हालांकि, बीते 12 वर्षों में देश ने इस स्थिति को बदलने की दिशा में काम किया है।

युवा, किसान और उद्योग जगत को दिया श्रेय

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक बदलाव का श्रेय केवल सरकार को देने के बजाय देश के विभिन्न वर्गों की मेहनत को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के नेताओं ने देश की आर्थिक स्थिति बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी के संबोधन में उद्योग जगत की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। FICCI जैसे संगठन भारतीय कारोबार और उद्योगों से जुड़े मुद्दों को सामने रखने तथा सरकार और उद्योग जगत के बीच संवाद का मंच उपलब्ध कराने में भूमिका निभाते हैं।

100 साल के सफर पर मंथन

FICCI का शताब्दी सम्मेलन भारतीय उद्योग जगत के 100 वर्षों के सफर और भविष्य की आर्थिक संभावनाओं पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के जरिए बीते आर्थिक दौर की चुनौतियों और पिछले 12 वर्षों में आए बदलावों को सामने रखा।

उनके बयान का मुख्य संदेश यह रहा कि भारत की आर्थिक यात्रा में कई कठिन दौर आए, लेकिन देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सामूहिक प्रयासों ने अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में योगदान दिया है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल