पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं सोर्स: सोशल मीडिया
देश

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

PM Modi Dhanteras Greeting Post: धनतेरस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा सदैव बनी रहे।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं

  • कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे

  • पीएम मोदी के पोस्ट में लिखा संस्कृत श्लोक

PM Modi Dhanteras Celebration: आज धनतेरस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान धन्वन्तरि को नमन किया। सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं।

भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है। नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥

पीएम मोदी के पोस्ट में लिखे संस्कृत श्लोक का मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश के साथ आयुर्वेद और आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि को समर्पित एक विशेष संस्कृत श्लोक और उसका अनुवाद भी साझा किया। उन्होंने लिखा- नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥

दरअसल, इस संस्कृत श्लोक का मतलब है- मैं आदिदेव भगवान धन्वंतरि को नमन करता हूं, जिनके चरण-कमलों की वंदना देवता और असुर दोनों ही करते हैं। जो इस संसार में बुढ़ापे, रोगों, भय और मृत्यु का नाश करने वाले हैं और विभिन्न प्रकार की औषधियों के दाता और स्वामी भी हैं।

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का महत्व क्या है

धनतेरस पर्व पर भगवान धन्वंतरि का सबसे ज्यादा महत्व है। इस दिन इनकी पूजा की जाती है और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। भगवान धन्वंतरि का महत्व मुख्य रूप से आरोग्य, अच्छे स्वास्थ्य और आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस के मौके पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे।

इसी कारण इस दिन को 'धन्वंतरि जयंती' के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि ने मानव जाति को रोगों से मुक्त करने और चिकित्सा का ज्ञान प्रदान किया था। ऐसे में धनतेरस वाले दिन इनकी पूजा की जाती है।

4 साल की जगह 6 साल सेना में रहेंगे अग्निवीर, क्या इस दौरान कर सकेंगे शादी? जानें मौजूदा नियम और नया अपडेट

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा