देश

बिहार के नोट्रेडेम एकेडमी में कीटनाशक का छिड़काव, 24 बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, कई बेहोश; स्कूल में मची अफरातफरी

शुभम सोनडवले

मुंगेर. बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले (Munger District) में पिपलपांती रोड स्थित नोट्रे डेम एकेडमी (Notre Dame Academy School) में कीटनाशक (pesticide) के छिड़काव के चलते निकले गैस के कारण 24 से अधिक स्कूली बच्चों की हालत बिगड़ गई। गैस की वजह से बच्चों को जी मचलाना, बैचेनी, उलटी, सांस लेने में दिक्कार और बेहोशी जैसे परेशानी होने लगी, जिससे स्कूल में अफतफरी मच गई। बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कीटनाशक के छिड़काव के बाद गैस के रिसाव से स्कूल में पढ़ रहे एक से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उन्हें उलटी और बेचैनी होने लगी। बच्चों को चीखते चिल्लाते देख स्कूल के टीचर काफी डर गए। स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी बच्चों के अभिभावक, स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।

इस मामले में थाना प्रभारी मुंगेर धीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा, "स्कूल अधिकारियों ने कहा कि स्कूल परिसर में कीटनाशक का छिड़काव किया गया था, जो ज्यादा हो गया था जिसके चलते बच्चों की तबियत खराब होने लगी थी। सभी छात्र स्थिर और स्वस्थ हैं।"

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में आज सुबह कुछ पेड़ों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया था। जिसके बाद पेड़ों के सटे बिल्डिंग के कक्षा तीन चार और पांच के बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और कुछ बच्चों को दस्त आने लगे जबकि कुछ बेहोश होने लगे। अस्पताल में बच्चों को ऑक्सीजन चढ़ाया गया था। अब सभी बच्चे स्वस्थ है, जबकि कई बच्चे अस्पताल से घर भी जा चुके हैं।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति