पवन सिंह और ज्योति सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
देश

पति से नाराज फिर भी ज्योति सिंह ने निभाई परंपरा, रखा करवा चौथ व्रत; लाल साड़ी में किया चांद का दीदार

Jyoti Singh Video Viral: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह में इन दिनों अनबन चल रही है। इसके बावजूद उन्होंने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Karwa Chauth: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज हेडलाइंस तक, हर जगह इस कपल के रिश्ते की चर्चाएं हो रही हैं। कभी दोनों के बीच तकरार की खबरें सामने आती हैं तो कभी ज्योति के इमोशनल पोस्ट चर्चा में आ जाते हैं। अब करवा चौथ के मौके पर ज्योति सिंह ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल, ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी में बेहद पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में करवा चौथ की पूजा की थाली, मांग में सिंदूर और कलाई में लाल चूड़ियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह चांद की पूजा करती हुई और खुद ही अपना व्रत खोलती नजर आ रही हैं।

ज्योति सिंह का वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में लिखा,"पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, लेकिन भगवान से यही प्रार्थना है कि मेरी जैसी अभागन कोई और ना बने। सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।”ज्योति का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जहां एक ओर कई लोग उनकी हिम्मत और संस्कार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे “ड्रामा” बताते हुए ट्रोल भी कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच कई बार सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिली है। कुछ दिनों पहले ही ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पवन सिंह से मिलने पहुंची थीं, और उसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में हलचल मच गई थी। उस वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

फैंस ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

इसके बावजूद, ज्योति सिंह का करवा चौथ पर पवन के लिए व्रत रखना लोगों को हैरान कर गया। कई फैंस का कहना है कि ज्योति भले ही अपने रिश्ते में मुश्किल दौर से गुजर रही हों, लेकिन उन्होंने एक पत्नी का धर्म और परंपरा निभाकर मिसाल पेश की है। वहीं, कुछ लोग इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन