संसद भवन  (Image- Social Media)
देश

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

Parliament Session: संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू करने की तैयारी है। सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 को बुलाने का अनुरोध।

  • राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित।

  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी।

Lok Sabha Meeting 30 November: संसद की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होने वाली है। सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026, सोमवार को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026, बुधवार को बुलाने का अनुरोध किया गया है।

104 दिन बाद भी मानसून सत्र का समापन नहीं

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, 25 नवंबर तक दोनों सदनों का औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ था। इस तरह मानसून सत्र को स्थगित हुए 104 दिन हो चुके हैं।

संसद के इतिहास में इससे पहले 2008 में भी ऐसी स्थिति बनी थी। उस समय मानसून सत्र 87 दिनों तक औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था। इस बार यह अवधि उससे आगे निकल चुकी है।

ध्यान देने वाली बात है कि सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना और सत्र का औपचारिक समापन करना दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। स्थगन के बाद भी सत्र तकनीकी रूप से जारी रह सकता है। राष्ट्रपति के आदेश से सत्रावसान होने पर ही सत्र औपचारिक रूप से समाप्त होता है।

लोकसभा की सीटें 850 करने की तैयारी

केंद्र सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने के विकल्प पर विचार कर रही है। इस पहल का उद्देश्य 2029 के आम चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना है।

इस प्रस्ताव को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक फॉर्मूले पर भी विचार किया जा रहा है। इसके तहत सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। साथ ही 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव भी शामिल है।

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण