File photo 
देश

अब डॉक्टर के पर्चे के बिना मिलेगी यह 16 दवाएं, जानें किन दवाओं की होगी आसान बिक्री

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: अक्सर हमें कोई दवा खरीदने (Medicine) के लिए डॉक्टर के पर्चे की जरुरत होती है। डॉक्टर के पर्चे (Doctor Prescription) के बिना दवा मिलना जैसे नामुमकिन सा हो गया है। लेकिन, अब सरकार कुछ ऐसी 16 दवाओं की आसान बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी कर रही है। जिनमें पैरासीटामॉल (Paracetamol), डाइक्लोफिनेक और एंटी एलर्जिक्स जैसी 16 दवाओं को शामिल किया गया है। बता दें कि, कोरोना काल में पैरासीटामॉल के बड़े स्तर पर इस्तेमाल की गई थी। 

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है। जिसमें दवाओं के बारे में जानकारी दी गई है। सरकार पैरासीटामॉल समेत 16 दवाओं की ओवर द काउंटर (OTC) प्रोडक्ट्स के तौर पर बिक्री की मंजूरी देने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं को शेड्यूल K में शामिल करने के लिए ड्रग्स नियम 1945 में बदलाव संबंधी अधिसूचना जारी की है।

सरकार द्वारा आसान बिक्री को मंजूरी देने वाली 16 दवाओं में एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट एजेंट, Chlorohexidine माउथवॉश, खांसी के लिए Dextromethorphan Hydrobromide Lozenges, एंटी बैक्टीरियल एक्ने फॉर्म्युलेशन, एंटी फंगल क्रीम, नेजल डीकंजेस्टेंट, एनाल्जेसिक क्रीम फॉर्म्युलेशन और एंटी एलर्जी कैप्सूल समेत कई नाम शामिल हैं।

मीडिया ख़बरों के मुताबिक, ओवर द काउंटर (OTC) खरीदी को लेकर कुछ शर्तें भी शामिल हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल और इलाज की अवधि 5 दिनों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह दवाएं लेने के बाद यदि मरीज ठीक नहीं हो रहा है, तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी होगी।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब