कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'ऑपरेशन ब्लू स्टार' पर बोलकर बुरे फंसे पी. चिदंबरम, BJP के साथ-साथ नाराज हो गए कांग्रेस के आलाकमान

Congress के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने हाल ही में कहा है कि 50 साल पहले हुई सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को अंजाम देने का तरीका गलत था। इस बयान के बाद दोनों ही पार्टियों ने उनको घेर लिया।

प्रतीक पाण्डेय

P. Chidambaram on Operation Blue Star: पी. चिदंबरम ने हाल ही में कहा कि 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को अंजाम देने का तरीका गलत था। इसी में उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस गलती की कीमत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी थी। अब अस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है।

चिदंबरम के इस बयान के बाद, बीजेपी ने चिदंबरम पर कांग्रेस की भूलों को देर से स्वीकार करने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस के अंदर ही राशिद अल्वी जैसे नेताओं ने उन पर पार्टी और इंदिरा गांधी पर हमला करने का सवाल उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

आज यानी 12 अक्टूबर 2025 को, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार पर दिए गए एक विवादास्पद बयान के कारण राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। 50 साल पहले, पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (ऑपरेशन ब्लू स्टार) की इजाजत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दी थी। इस संवेदनशील विषय पर चिदंबरम की टिप्पणी ने उन्हें बीजेपी के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर ला दिया है, क्योंकि उन्होंने इस ऑपरेशन के तरीके को त्रुटिपूर्ण बताया है।

बीजेपी का हमला: 'देर से मानी गई भूलें'

बीजेपी ने चिदंबरम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चिदंबरम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बहुत देर से कांग्रेस की गलतियों को स्वीकार कर रहे हैं। रिजिजू ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चिदंबरम ने पहले यह खुलासा किया था कि मुंबई आतंकी हमलों (26/11) के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई इसलिए नहीं की, क्योंकि वह अमेरिका और दूसरी विदेशी शक्तियों के दबाव में था। रिजिजू ने कहा कि चिदंबरम ने माना है कि स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार भी गलत था। रिजिजू ने इन स्वीकारोक्तियों को बहुत देर से आने वाली भूलें बताया।

कांग्रेस के भीतर विरोध

चिदंबरम को अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राशिद अल्वी की आलोचना का भी सामना करना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राशिद अल्वी ने चिदंबरम के बयान पर सवाल उठाए। अल्वी ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार सही था या गलत, यह एक अलग बात है, लेकिन 50 साल बाद चिदंबरम को कांग्रेस पार्टी और इंदिरा गांधी पर हमला करने की क्या जरूरत पड़ गई।

राशिद अल्वी ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद दुखद बताया, क्योंकि उनके अनुसार चिदंबरम वैसी ही बातें कर रहे हैं जैसी बीजेपी और प्रधानमंत्री अक्सर करते हैं। अल्वी ने संदेह व्यक्त करते हुए पूछा कि चिदंबरम के खिलाफ अभी भी कोर्ट में मामले चल रहे हैं, इसलिए कहीं उन पर कोई दबाव तो नहीं है जो उन्हें कांग्रेस पर हमला करने के लिए मजबूर कर रहा है। अल्वी ने पूछा कि कौन सी बात उन्हें मजबूर कर रही है।

क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार

ऑपरेशन ब्लू स्टार वह सैन्य कार्रवाई थी जिसकी इजाजत इंदिरा गांधी ने इसलिए दी थी ताकि स्वर्ण मंदिर के अंदर छिपे उग्रवादियों पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के बाद सिख समुदाय में भारी नाराजगी फैली थी, और बाद में दो बॉडीगार्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर