राफेल से स्कैल्प मिसाइल से हमला किया गया (सोर्स: सोशल मीडिया) 
देश

Operation Sindoor: SCALP मिसाइल से आतंकी ठिकाने तबाह, राफेल का भी हुआ इस्तेमाल

भारत ने आज पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। इस दौरान सेना ने हाफिज सईद के ठिकाने पर राफेल से स्कैल्प मिसाइल से हमला किया। एयरफोर्स के दसॉल्‍ट राफेल जेट्स ने SCALP-EG मिसाइल की मदद से इन टार्गेट्स को निशाना बनाया है।

आकाश मसने

Operation Sindoor: भारत ने आज आधी रात के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘आपरेशन सिंदूर' चलाया। भारतीय सेना ने बताया कि भारत ने उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें अंजाम दिया गया। आज पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए भारतीय सरकार ने पहलगाम हमले के सभी निर्दोषों की जान का बदला ले लिया है।

इस दौरान सेना ने हाफिज सईद के ठिकाने पर राफेल से स्कैल्प मिसाइल से हमला किया। आइए जानते है क्या है ये 'स्कैल्प मिसाइल' जिसका इस्तेमाल इस हमले में किया गया।

क्या है SCALP मिसाइल?

आपको बता दें कि SCALP मिसाइल फ्रांस और यूके द्वारा बनाई गई एक मिसाइल है जो एक लंबी दूरी की हवा से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइल है। इसका पूरा नाम स्ट्राइक एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। इस मिसाइल को यूके में स्टॉर्म शैडो तो फ्रांस में SCALP-EG के नाम से जाना जाता है।

इंडियन एयरफोर्स के दसॉल्‍ट राफेल जेट्स ने SCALP-EG मिसाइल की मदद से इन टार्गेट्स को निशाना बनाया है। दरअसल ये दोनों एक ही मिसाइल हैं, इसमें सिर्फ सॉफ्टवेयर और इंटरफेस का फर्क है। आपको बता दें कि इस मिसाइल एक सेफ डिस्टेंस से एयरबेस और बंकर जैसे टार्गेट पर बिल्कुल सटीक हमला करने के लिए बनाया गया है।

भारत ने SCALP मिसाइल को दसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमानों के साथ खरीदा

एयरफोर्स के दसॉल्‍ट राफेल जेट्स ने SCALP-EG मिसाइल की मदद से इन टार्गेट्स को निशाना बनाया है। SCALP-EG (स्टॉर्म शैडो) एक लंबी दूरी की एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। इसे मूल रूप से फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा संयुक्त रूप से बनाया है, और भारत ने इसे दसॉल्ट राफेल लड़ाकू विमानों के साथ खरीदा है।

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?