Nitin Nabin Chaired BJP Youth Leaders Meeting: भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को संगठन से जोड़ने को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार, 29 अगस्त को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में युवा नेताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की।
करीब 4 घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। इस बैठक में युवा नेताओं को विशेष तौर पर निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बीजेपी से जोड़ा जाए।
करीब 4 घंटे तक ये इस बैठक में युवा नेताओं को विशेष तौर पर निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाए। इसके लिए जमीनी स्तर पर अभियान चलाने और युवाओं के बीच पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बीजेपी ने अपने युवा नेताओं को युवाओं को जोड़ने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं तक सीधे पहुंच बनाने और उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की रणनीति पर काम किया जाएगा।
बैठक में इस बात पर सिर्फ जोर रहा कि युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर योजना तैयार की जाए। पार्टी की कोशिश है कि अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए और उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका दी जाए।
बैठक के बाद अब युवा नेताओं के स्तर पर कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार किए जाने की उम्मीद है। इसके तहत युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उन्हें पार्टी की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ने पर फोकस रहेगा।
कुल मिलाकर, बीजेपी ने युवा वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में मेगा प्लान पर काम शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कई स्तरों पर कार्यक्रम और अभियान देखने को मिल सकते हैं।