वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

'ढीठपने का चेहरा है राहुल...' वित्तमंत्री बोलीं- कुछ तो जिम्मेदारी का अहसास करो

Congress नेता राहुल गांधी की दिवंगत भाजपा नेता अरूण जेटली को लकेर की गई टिप्पणी पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हमला बोला है, उन्होंने कहा अगर गैरजिम्मेदारी का कोई चेहरा होता तो वो राहुल का होता।

सौरभ शर्मा

Nirmala Sitharaman vs Rahul gandhi: निर्मला सीतारमण ने अरुण जेटली पर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए एक ट्विट किया है। उन्होंने कहा कि अगर गैरजिम्मेदारी का कोई चेहरा है, तो वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं। एक गैरजिम्मेदार नेतृत्व अपनी पार्टी और देश दोनो को नुकसान पहुंचाता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुण जेटली पर राहुल गांधी की टिप्पणी के चलते उन पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को लोकसभा में कहा कि विपक्ष के नेता की ऐसी गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से कांग्रेस को ही नुकसान होता है।

राहुल गांधी की टिप्पणी घृणित

राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में कहा कि अगर गैरजिम्मेदारी का कोई चेहरा होता होगा तो वह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का होगा। सीतारमण ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहे लोगों पर, यहां तक कि जो अब हमारे बीच नहीं हैं, बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी पर्सनैलिटि का एक हिस्सा बनता जा रहा है। दिवंगत श्री अरुण जेटली पर उनकी टिप्पणियां घिनौनी हैं। भारत को एक मजबूत विपक्षी दल की जरूरत है। एक गैर-जिम्मेदार नेतृत्व अपनी पार्टी को तो नुकसान पहुंचा ही रहा है वह इसके साथ देश को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या उन्हें इसकी परवाह है?

राहुल गांधी ने क्या कहा

शुक्रवार को वार्षिक विधि सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपनी ही भाषा में अरुण जेटली को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा था कि मुझे याद है जब मैं कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहा था, तो अरुण जेटली मुझे धमकाने के लिए भेजे गए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर तुम सरकार का विरोध करोगे और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ते रहोगे, तो फिर हमें तुम्हारे खिलाफ एक्शन लेना पड़ेगा। इस पर राहुल ने कहा कि मैंने उनकी तरफ देखा और कहा कि मुझे नहीं लगता कि तुम जानते हो कि तुम किससे बात कर रहे हो।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM