नेपाल और भारत (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

पीएम मोदी और प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से नेपाल में लॉन्च किया RuPay, जयनगर-कुर्था रेल लाइन भी शुरू

सुभाष यादव

नई दिल्ली: भारत की यात्रा पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Nepal PM Sher Bahadur Deuba) ने आज हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने संयुक्त रूप से भारत की अनुदान सहायता के तहत निर्मित जयनगर (भारत) और कुर्था (नेपाल) के बीच सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। साथ ही दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से नेपाल में रुपे (RuPay) लॉन्च किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेपाल में 'RuPay' कार्ड की शुरुआत हमारी अर्थव्यवस्था की  कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय जोड़ेगी। अन्य प्रोजेक्ट जैसे नेपाल पुलिस एकेडमी, नेपालगंज में इ  एकीकृत चेक पोस्ट, रामायण सर्किट आदि भी दोनों देशों को और करीब लाएंगे। PM मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा  जी भारत के पुराने मित्र हैं, भारत-नेपाल संबंधों के विकास में देउबा जी की अहम भूमिका रही है। हम अनादी काल से सुख-दुख के साथी रहे हैं। नेपाल की शांति प्रगति और विकास की यात्रा में भारत एक सुदृढ साथी रहा है।

उन्होने कहा कि मुझे इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सोलन अलायंस का सदस्य बन गया है। इससे हमारे क्षेत्र में टिकाऊ, किफायती और स्वच्छ ताक़त को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम दोनों सहमत हैं कि हमें बिजली क्षेत्र में सहयोग के अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। हमारा पावर कॉर्पोरेशन पर संयुक्त स्टेटमेंट भविष्य में ब्लू प्रिंट साबित होगा। हमने पंचेश्वर परियोजना में तेज गति से आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया है। 

मोदी ने कहा कि PM देउबा जी और मैंने व्यापार और सभी प्रकार से क्रॉस बोर्डर कनेक्टिविटी के पहल को प्राथमिकता देने पर भी सहमती जताई है। जयनगर-कुर्था रेल लाइन की शुरुआत इसी का एक भाग है। दोनों देशों के लोगों के बीच सुगम, बाधारहित आदान-प्रदान के लिए ऐसी योजनाएं बेहतरीन योगदान देंगी।

नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा ने दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में नेपाल और नेपाली लोगों के लिए आपके प्यार और स्नेह की प्रशंसा करता हूं और मेरी आज की यात्रा इन सहज भावनाओं को और आगे बढ़ाएगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन