अभिजीत दिपके (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

NEET Paper Leak Protest Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की तबीयत बिगड़ गई है। बुखार और फूड प्वाइजनिंग के बीच धरना स्थल से हटने की जानकारी दी है।

अमन मौर्या

Abhijeet Dipke Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने से अधिक समय से नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके बीमार हो गए हैं। गुरूवार को अचानक आए बुखार और तेज शरीर दर्द के कारण वे प्रदर्शन स्थल से हट गए हैं। इसकी जानकारी अभिजीत दिपके ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

शाम तक विरोध-प्रदर्शन में होंगे शामिल

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने 'एक्स' पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज आप मुझे जंतर-मंतर पर न देख पाए, तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।

CJP प्रवक्ता ने बताई फूड प्वाइजनिंग की समस्या

इसके पहले दीपके को उल्टी की समस्या होने के बाद सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका से सवाल करने पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से फूड प्वॉइजनिंग की समस्या बताई थी। आशुतोष ने बताया था कि अभिजीत को दस्त और उल्टी की शिकायत है।

जानबूझकर खराब खाना खिलाने की आशंका

संभवत: उन्हें फूड प्वॉइजनिंग की समस्या है। आशुतोष ने यह भी बताया था कि अभिजीत को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जानबूझकर खराब खाना खिलाने की भी आशंका जताई।

20 जून से लगातार कर रहे प्रदर्शन

बता दें, नीट पेपर लीक मामले में पिछले महीने (20 जून) से ही अभिजीत दीपके छात्रों के साथ जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिन-रात जंतर-मंतर पर बड़ी भीड़, शोर के बीच आंदोलन का प्रबंधन करना, प्रदर्शन की आगे की रणनीति बनाना, नेताओं से मुलाकात करना, सरकार और पुलिस-प्रशासन से टकराव के बीच अभिजीत का स्वास्थ्य खराब हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत को इससे पहले भी मंगलवार को उल्टी की समस्या हुई थी। उस दौरान उन्हें मंच पर एक बार चक्कर भी आया था।

तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें