राजनाथ सिंह (सोर्स-IANS)  
देश

संसद सत्र से पहले NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह के घर बनेगी रणनीति; NEET और ऑपरेशन सिंदूर पर भी नजर

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र से पहले NDA नेताओं की अहम बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर होगी। बैठक में गठबंधन की रणनीति और आगामी सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

अनन्या तिवारी

Rajnath Singh Hosts NDA Meeting Ahead Of Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र अगले सप्ताह से शुरू होगा। ऐसे में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की विधायी कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए अहम बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर एनडीए के नेता जुटेंगे और रणनीति बनाएंगे।

गठबंधन की रणनीति पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर एनडीए नेताओं की बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि एनडीए नेता आने वाले संसदीय सत्र के लिए गठबंधन की रणनीति बनाएंगे।

19 जुलाई को सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 19 जुलाई को सुबह 11 बजे सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। उम्मीद है कि इसमें सरकार अपनी मुख्य प्राथमिकताओं के बारे में बताएगी, जबकि विपक्ष कई विवादास्पद मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। वहीं, 21 जुलाई को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9.30 बजे संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में होगी।

NEET के मुद्दे पर घिर सकती है सरकार

आगामी सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। संभावनाएं हैं कि विपक्ष नीट पेपर लीक मामले को उठाएगा और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हुई मौतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणियों पर सवाल करेगा। कांग्रेस पहले ही रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे चुकी है।

कई सदस्यों की सीटों में बदलाव की संभावना

इस बार संसद के दोनों सदनों में कई सदस्यों की सीट बदलने की संभावना भी है। तृणमूल कांग्रेस से बगावत के बाद 20 लोकसभा सांसदों ने 'नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' में विलय किया था। इन सांसदों ने सदन में अलग बैठने की व्यवस्था मांगी है। वहीं, तीन राज्यसभा सांसदों ने टीएमसी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।

इसी तरह, शिवसेना (यूबीटी) के छह लोकसभा सांसदों ने एकनाथ शिंदे गुट का समर्थन करने का फैसला किया है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसद भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जो ऊपरी सदन में इस बार सत्ता पक्ष के साथ बैठे दिखेंगे।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला