प्रफुल्ल पटेल ने संजय राउत पर तंज कसते हुए कही बड़ी बात  
देश

Waqf Amendment Bill: प्रफुल्ल पटेल का संजय राउत पर तंज, 'पहले बाबरी विध्वंस पर कहते थे हमारे शिवसैनिकों ने सब किया, अब...

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शिवसेना यीबीटी नेता संजय राउत पर तंज कसा है। उन्होंने सदन में कहा कि संजय भैया पहले तो बाबरी विध्वंस का श्रेय खुद लेते थे कि हमारे शिवसैनिकों ने सब किया। अब सत्ता के लालच में बदल गए।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में लंबी चर्चा और विपक्ष के विरोध के बीच पास हो गया है। विपक्ष और मुस्लिम नेता बिल के विरोध में आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं सदन में चर्चा के दौरान एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने वक्फ विधेयक पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो बाबरी मस्जिद विध्वंस का श्रेय खुद लिया करते थे। कहते थे कि हमारे शिवसैनिकों ने सब किया और अब सत्ता के लालच में वे बदल गए।

सदन के दोनों सदन में दो दिन लगातार रात भर चर्चा के बाद बिल पास हो गया। इसे लेकर विपक्ष की ओर से लगातार विरोध हो रहा है। कांग्रेस यहां तक कह रही है कि वह सुप्रीम कोर्ट में विधेयक को चुनौती देगी। विधेयक पर शिवसेना यूपीटी के संजय राउत पर एनसीपी नेता ने टिप्पणी की है।

संजय राउत पर प्रफुल्ल ने कसा तंज

सदन में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भाषण दे रहे थे। तभी संजय राउत भी आ जाते हैं। उनके आते ही प्रफुल्ल कहते हैं कि हमारे संजय भैया भी सदन में आ गए हैं। हमारे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम आपको प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा बाला साहब ठाकरे के समय वे कभी गर्व से बाबरी विध्वंस को श्रेय लिया करते थे। कहते थे हमारे शिवसैनिकों ने सब किया। आज सत्ता के लालच में पड़कर पलटी मार गए हैं। खैर आपको जो बोलना है वह बोलो हमें फर्क नहीं पड़ता है। देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संजय भैया समझ नहीं पा रहे कैसे विरोध करें

उन्होंने कहा कि संजय भैया भाषण में कुछ भी बोले जा रहे हैं। वह समझ नहीं पा रहे हैं कैसे विरोध करें। आज क्या बोलूं और क्या न बोलूं। विरोध भी करना है लेकिन उसमें अब क्या बोलूं। हम बस यही कहेंगे भारत धर्मनिर्पेक्ष देश है और रहेगा। भारत को एक बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री देश के सभी नागरिकों के हित में काम कर रहे हैं।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स