कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Image- AI) 
देश

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, BJP के तीनों उम्मीवारों की जीत पक्की, MP में सियासी भूचाल

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अफसर द्वारा निरस्त कर दिया गया।

अर्पित शुक्ला

Madhya Pradesh Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा की तीसरी सीट का चुनावी गणित बदल गया है और भाजपा के तीनों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना और मजबूत हो गई है।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के खिलाफ भाजपा ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप था कि उम्मीदवार ने अपने शपथ पत्र में एक लंबित प्रकरण की जानकारी नहीं दी और नामांकन पत्रों में कुछ अन्य विवरणों को लेकर भी विसंगतियां मौजूद थीं। आपत्ति पर सुनवाई के दौरान विधानसभा परिसर में पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के वरिष्ठ नेता रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के बाहर मौजूद रहे।

भाजपा के वकील ने क्या कहा?

भाजपा की ओर से पक्ष रखने वाले अधिवक्ता संकेत गुप्ता ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ लंबित मामले की जानकारी दस्तावेजों में दर्ज थी और उस मामले में उनकी तरफ से जवाब भी प्रस्तुत किया जा चुका था। इसके बावजूद इस जानकारी को शपथ पत्र में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार के लिए अपने खिलाफ लंबित मामलों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य है। इसी आधार पर भाजपा ने नामांकन के खिलाफ आपत्ति दर्ज की थी। संकेत गुप्ता ने यह भी दावा किया कि संपत्ति से जुड़े विवरणों में भी विरोधाभास पाया गया, जिसे भाजपा ने अपनी आपत्ति का हिस्सा बनाया था।

गांधीवादी नारी से डर गई भाजपा: सिंघार

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा कि एक गांधीवादी नारी से डर गई भाजपा! कांग्रेस की जीत और एक ईमानदार महिला प्रत्याशी की बढ़ती स्वीकार्यता से घबराई भाजपा का असली चेहरा आज मध्यप्रदेश विधानसभा में बेनकाब हो गया। जब कांग्रेस की जीत स्पष्ट दिखाई दे रही है, तब भाजपा हर प्रकार के साम, दाम, दंड, भेद का सहारा लेकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा के गुंडों ने आज लोकतंत्र के मंदिर को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की। नारा "नारी वंदन" का, लेकिन चरित्र "नारी अपमान" का, यही भाजपा की असली पहचान है।

कमलनाथ ने क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सीट हड़पने के लिए भाजपा राजनीति की सभी मर्यादाएं तोड़ने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस विधायकों को लेकर जा रही फ्लाइट को लंबे समय तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। दूसरे, कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा हंगामा भी किया गया। लेकिन भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस उसके इन हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल