सीएम मोहन केन्द्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
देश

Madhya Pradesh: CRPF के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह, CM मोहन यादव होंगे भी साथ रहेंगे

अमित शाह और CM मोहन यादव 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे CRPF परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे राइजिंग डे कार्यक्रम के तहत आयोजित परेड में हिस्सा लेंगे और सलामी लेंगे। मौके पर अमित शाह के साथ MP के सीएम भी मौजूद रहेंगे।

सौरभ शर्मा

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीआरपीएफ स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस समारोह में अमित शाह परेड के बाद सीआरपीएफ जवानों को वीरता पुरस्कार पदक से सम्मानित करेंगे। वे 'शहीद स्थल' पर बल के शहीदों को श्रद्धांजलि भी देंगे। गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वह गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है।

सीआरपीएफ दिवस हर साल 19 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1950 में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को झंडा दिया था। बताया जा रहा है कि इस साल विस्तारित समारोह के तहत 17 अप्रैल को परेड का आयोजन किया जा रहा है।

दो दिवसीय दौरे पर किन कार्यक्रमों में हिस्सा

क्या है अमित शाह का कार्यक्रम गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के नीमच पहुंचे। शाह 16 अप्रैल को शाम को नीमच पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गृह मंत्री अमित शाह और सीएम मोहन यादव 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे सीआरपीएफ परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वह राइजिंग डे कार्यक्रम के तहत आयोजित परेड में हिस्सा लेंगे और सलामी लेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मौके पर अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। 27 जुलाई 1939 को नीमच में ब्रिटिश शासन के दौरान 'क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस' की स्थापना की गई थी, जिसे 28 दिसंबर 1949 को गृह मंत्री पटेल ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दिया था।

सीआरपीएफ ने निभाई अहम भूमिका

रियासतों के एकीकरण से लेकर आंतरिक सुरक्षा, उग्रवाद-आतंकवाद विरोधी अभियान, अंतरराष्ट्रीय शांति स्थापना, वीआईपी सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे कई मोर्चों पर सीआरपीएफ ने सशक्त भूमिका निभाई है। इसके बाद इस समारोह में कई जवानों को सम्मानित किया जाएगा और देश के लिए दिए गए उनके बलिदान की सराहना की जाएगी।

8 टुकड़ियां करेंगी परेड

सीआरपीएफ की 8 टुकड़ियां इस समारोह में परेड करेंगी। परेड के बाद गृह मंत्री सीआरपीएफ के जवानों को वीरता पुरस्कार पदक से सम्मानित करेंगे। वे 'शहीद स्थल' पर बल के शहीदों को श्रद्धांजलि भी देंगे और शहीदों के परिजनों, परेड कमांडरों और जवानों से बातचीत भी करेंगे।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप