धार: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शस्त्र पूजन करने के लिए धार पहुंचे, जहाँ वे जिला पुलिस द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए। मंत्री विजयवर्गीय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया और जिले के कलेक्टर-एसपी से बातचीत की।
शस्त्र पूजन के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि शास्त्र और शस्त्र दोनों आपके पास होना चाहिए। शस्त्र आपके पास है, तो आप शास्त्रों के माध्यम से समझा सकते हैं और विश्व शांति की बात कर सकते हैं। शस्त्र जिसके पास होंगे वही समझा सकता है, नहीं तो लोग कहेंगे कि कमजोर है और शांति की बात कर रहा है, हम शांति चाहते हैं। हम बलशाली है, शक्तिशाली है फिर भी शांति की बात करते हैं, यह भारत की परंपरा है।
बता दें, कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने इस बार अपने सभी मंत्रियो को निर्देश दिए है कि वे अपने गृह जिले या प्रभार वाले जिले में आयोजित शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में शामिल हो। जिसके चलते प्रदेश सरकार के सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में शस्त्र पूजन करने पहुंचे है। इसी क्रम में कैलाश विजयवर्गीय भी धार पुलिस द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में शामिल हुए।
इसे भी पढ़े... Haryana: दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनेंगे नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताई शपथ की तारीख
माना जा रहा है, कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार अपने नेताओं को सीधे जनता के बीच भेजना चाहती है और मंशा है कि बड़े नेताओं के प्रवास से जिले के नेता एक्टिव रहेंगे तथा बड़े नेता पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मेलजोल करते रहेंगे। चूँकि एमपी में बीजेपी का कैडर काफी मजबूत है, इसलिए पार्टी इस मजबूती को बनाये रखना चाहती है।
इसे भी पढ़े... यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज ‘पीठाधीश्वर’ की भूमिका में, गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर किया विशेष पूजन
आमतौर पर यह देखने में आता है की ज्यादातर बड़े नेता अपने दफ्तरों, आवासों या किसी खास कार्यक्रम में ही दिखाई देते है, तो ऐसे में वे भी ग्राउंड लेवल तक जाकर काम कर सकेंगे और पार्टी में संतुलन बनाये रखेंगे। हालाँकि विजयवर्गीय एक ऐसे नेता है, जो ज्यादातर अपने कार्यकर्ताओं के बीच ही दिखाई देते है।