मॉकड्रिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

...फिर कुछ बड़ा होने वाला है! पाकिस्तान से सटे राज्यों में कल बजेगा मॉकड्रिल वाला सायरन, अलर्ट पर S-400

भारत सरकार ने पाकिस्तान से सटे चार राज्यों में मॉकड्रिल आयोजित करने का आदेश दिया है। इसमें पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में कल शाम को मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा।

Saurabh Pal

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से सटे 4 राज्यों में मॉकड्रिल का आदेश दिया है। गुरुवार यानी कल शाम को एक बार फिर आपातकालीन शायरन बजेंगे। जारी आदेश के मुताबिक पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा। भारत के ये चारों राज्य पाकिस्तान के साथ सीमाएं शेयर करते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 3300 किलोमीटर लंबी सीमा है। जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को एलओसी तो पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगने वाली सीमा को IB कहते हैं।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म हो गया है, ऐसे में सरहदी राज्यों में मॉकड्रिल का आदेश चौंकाने वाला है। इससे पहले 7 मई को सभी सरहदी इलाकों में मॉकड्रिल का ऐलान किया गया था, लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ एयरस्ट्राइक की थी, जिसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है।

12 आतंकी ठिकाने निशाने पर!

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। बीते रोज बीएसफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे हैं। सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। इसीलिए सीमाओं पर बीएसएफ हाईअलर्ट पर हैं। अभी तक भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को क्लोज नहीं किया है। ऐसे में नए 12 आतंकी ठिकानें सेना के निशाने हैं। इस क्रोनोलॉजी को समझे तो लगता है कि एक बार आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने के लिए स्ट्राइक की जा सकती है।

एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट

इससे पहले भारत ने साफ कर दिया था कि आतंकवाद की बची-खुची जमीन को भी खत्म किया जाएगा। इसके लिए भारत की तैयारी पूरी है। भारत के सीमावर्ती इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर है। पाकिस्तान की बौखलाहट और एलओसी पर उसकी फायरिंग को देखते सेना ने कश्मीर के 10 जिलों में कंट्रोल सेंटर बनाए हैं।

बता दें कि आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई थी।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा