MLC चुनाव लाइव अपडेट्स  डिजाइन फोटो
देश

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

MLC Election 2026: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित होंगे।

प्रिया जैस

MLC Election Live Updates: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) मतदान होगा। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता इन सीटों के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनेंगे। आज सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं। इन चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सबकी नजरें बिहार और उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणामों पर टिकी होंगी। इन सभी सीटों के नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ....

UP MLC Election Live: सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने आज सैफई में ग्रेजुएट्स MLC चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "आगरा, मुरादाबाद और अलीगढ़ की तरह ही, इटावा में भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल है। ग्रेजुएट्स और टीचर्स, दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं।"

Nagpur MLC Election Live: नितिन गडकरी ने डाला वोट

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्नी के साथ आज नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के लिए महल स्थित न्यू इंग्लिश हाई स्कूल में अपना वोट डाला।

नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "यह चुनाव शिक्षित और जागरूक मतदाताओं की सोच को दर्शाता है। इस निर्वाचन क्षेत्र में पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी और उससे पहले भारतीय जनसंघ को मतदाताओं का समर्थन मिलता रहा है। इन मतदाताओं ने हमेशा हमारी विचारधारा का समर्थन किया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हमारे उम्मीदवार सुधाकर कोहाले जीतेंगे और BJP फिर से यह सीट हासिल कर लेगी। हमारी जीत पक्की है, और हमें विश्वास है कि हम मतगणना के पहले ही दौर में जीत जाएंगे।"

UP MLC Election Live: सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने डाला वोट

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच, लखनऊ ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने विजय नगर के टेक्निकल इंटर कॉलेज में अपना वोट डाला। सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने कहा, "मतदान प्रक्रिया ठीक से चल रही है। मैंने अपना वोट डाल दिया है। अलग-अलग जिलों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित, संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से पूरी हो। मुझे अभी हरदोई के बालमऊ विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन से खबर मिली है कि वहां मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है। एक पढ़ा-लिखा, युवा या ग्रेजुएट मतदाता अच्छी तरह जानता है कि उसे अपना वोट कहां डालना है। वहां मौजूद अधिकारियों को उन्हें गुमराह नहीं करना चाहिए।"

Bihar MLC Election Live: बिहार में कुल 5,32,847 मतदाता करेंगे मतदान

बिहार में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान शाम चार बजे तक होगा। इन चुनावों में कुल 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। इनमें 1,46,611 महिलाएं और थर्डजेंडर के 37 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 933 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

UP MLC Election Live: लखनऊ में सपा के खिलाफ लगे पोस्टर

यूपी में लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज चौराहे पर समाजवादी पार्टी और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।

MLC Election Live Updates: महाराष्ट्र और बिहार में मतदान जारी

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। बिहार में 8 सीटों में 150 उम्मीदवार मैदान में उतरे है। वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर मतदान शुरू है। 182 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे है।

UP MLC Election Live: रायबरेली में मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में MLC चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिले भर में 20 मतदान केंद्र और 61 बूथ बनाए गए हैं। कुल 29,261 स्नातक मतदाता और 4,384 शिक्षक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Karnataka MLC Election Live: हुबली में वोट करने पहुंचे मतदाता

हुबली में वेस्ट ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। अशोक नगर में सुबह से ही अच्छी-खासी वोटिंग देखने को मिली है। इस निर्वाचन क्षेत्र में धारवाड़, गदग, हावेरी और उत्तर कन्नड़ जिले आते हैं, और कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Karnataka MLC Election Live: कर्नाटक के कलबुर्गी में पोलिंग स्टेशन 63 पर मतदान

कर्नाटक के कलबुर्गी में नॉर्थ ईस्ट टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव के लिए NV स्कूल सेंटर के पोलिंग स्टेशन 63 पर मतदान चल रहा है।

Maharashtra MLC Election Live: पुणे में मतदान की प्रक्रिया पूरी

महाराष्ट्र में पुणे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यामंदिर स्कूल में स्थित मतदान केंद्र संख्या 132 के बाहर, महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

MLC Election Live: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है।

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO