पूर्व सीएम मायावती, आकाश आनंद व अशोेक सिद्धार्थ 
देश

BSP Chief: आखिर मायावती क्यों नाराज हुईं भतीजे आकाश आनंद से? बसपा के बड़े राजनीतिक भूचाल की असली वजह!

मायावती के इस बड़े फैसले के पीछे की वजह अशोक, आकाश आनंद सभी पदों से बाहर, आखिर क्यो ससुर अशोक सिद्धार्थ को ठहराया ज़िम्मेदार, क्या बसपा में और भी बड़ा बदलाव होने वाला है?

सौरभ शर्मा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी की सभी ज़िम्मेदारियों से हटा दिया है, जिससे बसपा में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। इस फैसले के पीछे उन्होंने आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पूरी तरह से ज़िम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं, मायावती ने यह भी साफ कर दिया कि अब वह अपने अंतिम समय तक किसी को अपना उत्तराधिकारी नहीं बनाएंगी।

जानें मायावती के इस बड़े फैसले के पीछे की वजह

रविवार को मायावती ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐलान किया कि अब आकाश आनंद बसपा में किसी भी पद पर नहीं रहेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हाल ही में आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। मायावती के मुताबिक, अशोक सिद्धार्थ का उनकी बेटी पर और फिर आकाश आनंद पर प्रभाव पड़ रहा था, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा था।

मायावती ने अपने बयान में कहा, "आकाश आनंद की शादी अशोक सिद्धार्थ की बेटी से हुई है। ऐसे में हमें यह देखना होगा कि उन पर उनके ससुर का कितना प्रभाव है और उनकी पत्नी का आकाश पर कितना प्रभाव है। अब तक स्थिति ठीक नहीं दिख रही है। पार्टी के हित में आकाश को सभी ज़िम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।"

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस स्थिति के लिए बसपा नहीं, बल्कि अशोक सिद्धार्थ पूरी तरह ज़िम्मेदार हैं, जिन्होंने पार्टी को भी नुकसान पहुंचाया और आकाश आनंद का राजनीतिक करियर भी बर्बाद कर दिया।

उत्तराधिकार से अब बाहर का रास्ता आकाश आनंद के लिए बड़ा झटका

कभी बसपा के भावी उत्तराधिकारी माने जाने वाले आकाश आनंद को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एक विवादित बयान देने के कारण मायावती ने पहले भी उनके उत्तराधिकारी का दर्जा वापस ले लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी गई, लेकिन इस बार मायावती ने आखिरी फैसला लेते हुए उन्हें पूरी तरह से किनारे कर दिया। इसी बीच, मायावती ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपने छोटे भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक बना दिया है। साथ ही, रामजी गौतम को भी बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है।

मायावती के इस कड़े फैसले से बसपा में भी हलचल तेज हुई है, आकाश आनंद का भविष्य अधर में है, क्या वापसी संभव होगी और पार्टी पर किस तरह का असर पडे़गा।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह