मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह (डिजाइन फोटो)  
देश

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस पर SC में सुनवाई आज

अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) की कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह ( Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah) विवाद पर सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) के शाही ईदगाह सर्वे वाले फैसले को खारिज करते हुए सर्वेक्षण पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, लेकिन कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर अंतरिम रोक बरकरार रहेगी। शीर्ष अदालत ने शाही ईदगाह के सर्वेक्षण पर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका पर हिंदू संगठन भगवान श्री कृष्ण विराजमान जैसे अन्य से भी जवाब मांगा। 

याचिका में क्या था 

दरअसल, हाईकोर्ट में दायर याचिका में दावा किया गया था कि वहां कमल के आकार का एक स्तंभ है जोकि हिंदू मंदिरों की एक विशेषता है और शेषनाग की एक प्रतिकृति है जो हिंदू देवताओं में से एक हैं और जिन्होंने जन्म की रात भगवान कृष्ण की रक्षा की थी। 

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां