मनमोहन सिंह की दुर्लभ तस्वीरें (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

दुनिया को अलविदा कह गए भारत के भीष्म पितामह, इन तस्वीरों से किए जाएंगे हमेशा याद

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अनुभवी वित्तमंत्री मनमोहन सिंह का निधन जहां पर बीते दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गया है। 92 वर्षीय भारत के भीष्म पितामह के जाने से देश को झटका लगा है।

दीपिका पाल
Manmohan Singh:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और अनुभवी वित्तमंत्री मनमोहन सिंह का निधन जहां पर बीते दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हो गया है। 92 वर्षीय भारत के भीष्म पितामह के जाने से देश को झटका लगा है। मनमोहन सिंह एक भारतीय अर्थशास्त्री हैं जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। जवाहरलाल नेहरू के बाद दो बार के प्रधानमंत्री रह चुके है। तस्वीरों से जानिए उनका अब तक का सफर
इन दुर्लभ तस्वीरों में यह तस्‍वीर 01 दिसंबर 1986 की है, जब दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 81वें विश्व अर्थशास्त्री सम्मेलन में वित्त मंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे थे।
यह तस्‍वीर तब की है तब अर्थशास्त्री राजा चेलैया और पैनल 25 अगस्त 1992 को नई दिल्ली में वित्त मंत्री मनमोहन सिंह (दाएं से दूसरे) को टैक्‍स सुधारों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
देश के प्रमुख अर्थशास्त्री होने के साथ ही उनका नाता कई राजनेताओं के साथ गहरा था।यह तस्‍वीर तब की है मनमोहन सिंह (बाएं) केंद्रीय वित्त मंत्री थे और शरद पवार केंद्रीय रक्षा मंत्री थे।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ ही वित्तमंत्री भी रहे। यह तस्वीर 28 फरवरी, 1992 की, जहां पर नई दिल्ली में अपने कार्यालय में एक बार बजट की समीक्षा करते हैं।
भारत के राष्ट्रपति आर वेंकटरमन (दाएं) और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मोमेंटो दिया गया।
मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी थीं. वे यूपीए सरकार के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री थे.

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट