PTI Photo 
देश

NCP के नाम पर लड़ेंगे चुनाव, शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा; सभी विधायकों के समर्थन का किया दावा

किर्तेश ढोबले

मुंबई: एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने राष्ट्रवादी का साथ छोड़ा और एनडीए में शामिल हो गए है। अजित पवार के साथ 9 और विधायक शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

महाराष्ट्र के नवनियुक्त डिप्टी सीएम अजित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने एनसीपी के लगभग सभी विधायकों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार के साथ आने का फैसला लिया। अभी हमने शपथ ली और अगले विस्तार में कुछ और मंत्री शामिल किये जाएंगे।  अजित पवार ने कहा, कई लोग आलोचना करेंगे। हम उसे महत्व नहीं देते हैं। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे और इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है। हमारे अधिकांश विधायक इससे संतुष्ट हैं।  हमने एनसीपी पार्टी के साथ इस सरकार का समर्थन किया है। हम सभी चुनाव एनसीपी के नाम पर ही लड़ेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1675449922819112961

महाराष्ट्र में एनडीए सरकार को समर्थन देने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो सका क्योंकि वे देश से बाहर हैं लेकिन मैंने उन सभी से बात की और वे हमारे फैसले से सहमत हुए। 

हम यहां एक पार्टी के रूप में हैं

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, हमारे पास सारे नंबर हैं, सारे विधायक मेरे साथ हैं।  हम यहां एक पार्टी के रूप में हैं।  हमने सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी सूचित कर दिया है। लोकतंत्र में बहुमत को महत्व दिया जाता है। हमारी पार्टी 24 साल पुरानी है और युवा नेतृत्व को आगे आना चाहिए। 

पीएम मोदी की तारीफ की 

अजीत पवार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। वह दूसरे देशों में भी लोकप्रिय हैं।  हर कोई उनका समर्थन करता है और उनके नेतृत्व की सराहना करता है। हम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव उनके (बीजेपी) साथ लड़ेंगे और इसीलिए हमने यह फैसला लिया है। 

महाराष्ट्र की भलाई के लिए सब कुछ करेंगे

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा, पहले नागालैंड में NCP के 7 विधायक थे और पार्टी के फैसले पर सभी विधायक बीजेपी के साथ चले गए। अगर हम नागालैंड में बीजेपी के साथ जा सकते हैं तो यहां भी बीजेपी के साथ क्यों नहीं जा सकते। हम महाराष्ट्र की भलाई के लिए सब कुछ करेंगे। 

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, भोपाल AIIMS में ली अंतिम सांस; जैत में होगा अंतिम संस्कार

PM मोदी का 2 दिवसीय गुजरात दौरा; किसान सम्मान निधि समेत इन चीजों की सौगात, जानें पूरा शेड्यूल

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी-तेजस्वी यादव की 19 नवंबर को पेशी, कोर्ट में रहना होगा मौजूद

सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को दिया बड़ा झटका, सरेंडर कर जेल लौटने को कहा, 1 दिसंबर तक का दिया समय