29 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

LPG Price Hike: सुबह-सुबह लगा बड़ा झटका, 29 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

LPG Price Hike: आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है, जहां घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब नया दाम 942 रूपये हो गया है।

अक्षय साहू

Domestic Gas Cylinder Price Hike: महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए रविवार की सुबह एक और बुरी खबर लेकर आई है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली मेंं 14.0 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रूपये से बढ़कर 942 रूपये पहुंच गई है। 

एलपीजी सिलेंडर की किमतों में यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी की कीमतों में इजाफा किया गया था, तब इसमें 60 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय मिडिल-ईस्ट में बढ़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल आई थी। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

तेल कंपनियों पर बढ़ रहा वित्तीय दबाव

भारत की प्रमुख तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने से उन पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, हालिया बढ़ोतरी से पहले तेल कंपनियों के घरेलू  सिलेंडर की बिक्री पर प्रति सिलेंडर लगभग 703 रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि नई बढ़ोतरी के बाद भी कंपनियों की लागत और बिक्री मूल्य पर बीच के अंतर में बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।  हाल के ही दिनों केवल घरेलू गैस सिलेंडर ही नहीं, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी लगातार इजाफा देखने को मिला है। 15 मई के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 7.50 रूपये प्रतिलीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि, सीएनजी में करीब 6 रूपये प्रति किलोग्राम तक का इजाफा हुआ है।

प्रमुख शहरों में एलपीजी की कीमत

शहर नई कीमत पिछली कीमत
नई दिल्ली ₹942.00 ₹913.00
मुंबई ₹941.50 ₹912.50
कोलकाता ₹968.00 ₹939.00
चेन्नई ₹957.50 ₹928.50

कितना नुकसान उठा रही कंपनियां

आंकड़ों के मुताबिक, ईंधन में कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल बिक्री में लगभग 11 रूपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि डीजल में यह नुकसान करीब 33.6 रूपये प्रति लीटर का है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए