देश

किरण रिजिजू से कानून मंत्रालय छीना, अर्जुन राम मेघवाल को मिली जिम्मेदारी, रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मिला

सूर्यकांत तिवारी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रीमंडल (Union Cabinet) में बड़ा बदलाव हुआ है। कानून मंत्री के रूप में किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) की जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय (Ministry of Law) ले लिया गया है। ये जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। 

 केंद्र सरकार ने दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है। इसके मुताबिक, रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1659057003468296192

बता दें कि रिजिजू मौजूदा और रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं। रिटायर्ड जजों पर बयान देते हुए कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं। 

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव