देश

कुशीनगर में हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चियों सहित 13 लोगों की मौत; राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक

सुभाष यादव

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने कुशीनगर में विवाह (Kushinagar Wedding Tragedy) से पूर्व की एक रस्म के दौरान हुए हादसे में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ।'' कोविंद ने कहा, ‘‘ इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।''

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्वीट-

गौरतलब है कि नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे महिलाएं और लड़कियां कुएं के ऊपर लगे लोहे के जाल पर बैठकर विवाह संबंधी एक रस्म कर रही थीं। इसी दौरान जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुएं में जा गिरे। इस हादसे में 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गईं। (एजेंसी) 

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा

11 घंटे में 4 बार कांपी जम्मू-कश्मीर की धरती, क्या यह किसी बड़े खतरे का संकेत है?

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना