देश

कनाडा में बैठा गैंगस्टर ने ली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी, जानें कौन है रोहित गोदारा

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case) की मंगलवार को जयपुर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगामेड़ी के हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा (Rohit Godara) ने ली है। उसने कहा है कि हमने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करवाई है।  

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ''राम-राम सभी भाईयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार भाईयों आज यह जो सुखदेख गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये हत्या हमने करवाई है। भाईयों में आपको बताना चाहता हूं कि यह हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहय़ोग करता था। रही बात हमारे दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। उनसे भी जल्द मुलाकात होगी'' 

कौन है रोहित गोदारा?

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या करनेवाला गैंगस्टर रोहित गोदारा बीकानेर का रहने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि वो फिलहाल कनाडा में है। उसके खिलाफ गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या समेत विभिन्न मामलों के 32 केस दर्ज है। पुलिस की मानें तो, रोहित गोदारा राजस्थान में कारोबारियों से 5 करोड़ से 17 करोड़ रुपये तक रंगदारी ले चुका है।

इससे पहले, रोहित गोदारा का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्या में भी आया था। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गेरोहित गोदारा पिछले साल जून में पवन कुमार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनाकर दुबई भाग गया था। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हुई हत्या 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, "तीन लोग गोगामेड़ी के आवास पर गए और उन्होंने उनके सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं। सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर ले गए जहां उन्होंने गोगामेड़ी से दस मिनट तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं।"

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज