सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: जाते-जाते तेवर दिखा रहा मानसून, कई राज्यों में आएगी आसमानी आफत; IMD ने किया अलर्ट

Tomorrow Weather Update: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक कल यानी मंगलवार 30 सितंबर को कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। वहीं, एक राज्य में तो ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: मानसून विदाई को वक्त भी अपने तेवर दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। देश के उत्तर से रुखसत होने के बावजूद उसने एक बार फिर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर नजरें टेढ़ी कर दी हैं। सोमवार को सूबे के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। हालांकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर में बारिश नहीं हुई है।

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक कल यानी मंगलवार 30 सितंबर को कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। वहीं, एक राज्य में तो ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि कई अन्य राज्यों को राहत भी मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कल आपके राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है...

ग्रीन जोन दिल्ली समेत कई राज्य

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की जगह उमस ने ले ली है। इसके साथ ही उसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी इसी तरह का आलम देखने को मिल रहा है। वहीं, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ को भी ग्रीन जोन में रखा गया है।

गुजरात में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश का आलम देखने को मिल रहा है। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने यहां बहुत भारी बारिश की आशंका जाहिर करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बिहार-बंगाल व झारखंड का हाल

बिहार के कई हिस्सों में सोमवार को गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश देखने को मिली है। ऐसा ही हाल-ओ-हवाल झारखंड और पश्चिम बंगाल का भी रहा है। इन तीनों ही राज्यों में कल भी जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

बात करें अन्य राज्यों के मौसम की तो राजस्थान में कल गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत