देवेंद्र बबली (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

हरियाणा चुनाव से पहले मझधार में फंसी JJP, 4 विधायकों के बाद अब पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने छोड़ा साथ

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां चार विधायकों के साथ छोड़ने के बाद अब JJP के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने भी इस्तीफा दे दिया है।

शुभम पाठक

चंडीगढ़: चुनाव आयोग ने 16 अगस्त (शुक्रवार) को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की, जिसके बाद से पूरे देश की सियासत में गर्महाट बढ़ गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, इसी मामले में हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। जहां JJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को त्याग पत्र भेजकर पार्टी छोड़ दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के पहले JJP के लिए ये झटका बहुत बड़ा है, ऐस दिग्गज नेताओं का साथ छोड़ना पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के लिए मुश्किल की बात है। पार्टी के 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। जननायक जनता पार्टी के गुहला चीका विधायक ईश्वर सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  इससे पहले भी तीन विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं और अब पूर्व पंचायत मंत्री और टोहाना विधायक देवेंद्र बबली का पार्टी को अलविदा कहना दुष्यंत चौटाला और JJP की चिंता बढ़ा दी है।

देवेंद्र बबली ने पार्टी प्रमुख को सौंपा त्यागपत्र

पूर्व पंचायत मंत्री और टोहाना विधायक देवेंद्र बबली के हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले JJP छोड़ कर हरियाणा की राजनीति में गर्माहट बढ़ा दी है। देवेंद्र बबली ने पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला को त्याग पत्र भेज कर पार्टी छोड़ी। जानकारी के लिए बता दें कि देवेंद्र बबली से पहले चार विधायक भी दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ चुके है। एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी जेजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

अनूप धानक ने बिगाड़ा समीकरण

उकलाना विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने हरियाणा में चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के दो घंटो के बाद ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के वफादार माने जाने वाले अनूप धानक ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेज दिया है। वहीं हिसार में जेजेपी के तीन विधायक हैं, जिनमें से तीनों अब पार्टी के खिलाफ हो गए हैं। नारनौंद विधायक रामकुमार गौतम बगावत करने वाले पहले विधायक थे।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया