जयललिता (Photo Credits-Twitter)  
देश

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जयंती आज, जानें 'अम्मा' से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

सुभाष यादव

नई दिल्ली: तमिलनाडु (Tamil Nadu) की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa Birth Anniversary) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें सभी 'अम्मा' कहकर बुलाते थे। जयललिता का जब तमिलनाडू में निधन था तो वहां मातम पसर गया था। जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को कर्नाटक के मेलुरकोट के एक गांव में हुआ था। जयललिता पांच बार तमिलनाडु की सीएम रही थी। 

ज्ञात हो कि जयललिता ने महज 15 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। कन्नड़ भाषा में उनकी फिल्म 'चिन्नाडा गोम्बे' है जो 1964 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। जयललिता ने करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। तमिल, कन्नड़ के लावा हिंदी, अंग्रेजी और तेलगु फिल्मों में भी जयललिता ने काम किया था। 

गौर हो कि तमिलनाडु की सियासत में वे सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरी थी। राज्य में उन्हें अम्मा का दर्जा लोगों ने दिया था। साल 1982 में उन्होंने एआईएडीएमके की सदस्यता लेकर राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने एमजी रामचंद्रन के साथ अपनी सियासी पारी का आगाज किया था। एमजीआर तमिलनाडू की राजनीति में तीन बार सीएम रहे। जयललिता राज्य की पांच बार मुख्यमंत्री रही। 5 दिसंबर 2016 को चेन्नई में जयललिता का निधन हुआ था। उनका जब निधन हुआ तो वे सीएम पद पर थी। 

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट