लश्कर आतंकी लतीफ भट सोर्स-सोशल मीडिया
देश

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

आशीष शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उसके एक साथी के मारे जाने की सूचना मिली है।

11 नवंबर को दक्षिण कश्मीर के अखरन इलाके में आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई थी। इस घटना के बाद से ही सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान तेज कर दिया था।

असल में 11 नवंबर को CRPF के एक नाके पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे, साथ ही दो एसपीजी जवानों के हत्या हो गई थी और हत्या में नैम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उसके दो साथियों का आया था।

15 लाख का ईनामी था, मोहम्मद लतीफ भट

मोहम्मद लतीफ भट दक्षिण कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था। वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 15 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। CRPF की नाका पार्टी पर हमले में भी उसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।

आतंकियों ने किन खतरनाक गोलियों का इस्तेमाल किया?

मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले में, आतंकवादियों ने खास तरह की मेटल-जैकेट वाली, आर्मर-पियर्सिंग (AP) गोलियों का इस्तेमाल किया। ये ऐसी गोलियां हैं जो बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ गोलियां एक CRPF जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट को भेद गईं थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का फिलहाल श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक