(डिज़ाइन फोटो) 
देश

राजस्थान: BJP विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन, देर रात बिगड़ी थी तबीयत, CM ने जताया शोक

राजस्थान के सलूंबर से BJP विधायक अमृतलाल मीणा की बीते बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने और हृदयाघात से निधन हो गया है। उदयपुर के एमबी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन पर BJP के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

राहुल गोस्वामी

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर की सलूम्बर विधानसभा सीट से BJP विधायक अमृत लाल मीणा का बीते बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीने में दर्द होने के बाद मीणा को उदयपुर के एमबी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीते बुधवार रात उनका निधन हो गया। मीणा 2013 से तीन बार विधायक रहे।

मामले पर मिली जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से मीणा की मौत हो गई है, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अमृतलाल मीणा बीते बुधवार दोपहर तक जयपुर में थे। देर रात उनकी तबीयब बिगड़ने के बाद जब अस्पताल लाया गया तब डॉक्टर्स ने उनको बचाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उनके निधन की खबर मिलते ही BJP के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी महाराणा भूपाल हॉस्पिटल पहुंचे हैं। उनके निधन पर तमाम BJP नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक मीणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। CM शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "अत्यन्त दुःखद! सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृत लाल मीणा का ह्रदयाघात से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।''

राजस्थान के सलंबूर जिले के लालपुरिया गांव में साल 1959 में जन्मे अमृतलाल मीणा करीब 20 सालें से राजनीति में सक्रिय थे। ​​​​​​मीणा ने पहली बार साल 2004 में पंचायत समिति सराड़ा के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उसके बाद फिर साल 2007-10 तक जिला परिषद उदयपुर के सदस्य और 2010 में पंचायत समिति सराड़ा में ​प्रतिपक्ष नेता बने थे। वे पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस की बसंती देवी मीणा को हराया था। अमृतलाल मीणा अपने इलाके के मुद्दों को विधानसभा में बड़ी ही शिद्दत से उठाते थे।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर