बालमुकुंद आचार्य, बीजेपी विधायक [स्रोत: ANI] 
देश

Jaipur: पाकिस्तानी महिला मिलने पर बालमुकंद आचार्य का बयान, बोले- हमारी सरकार में घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अवैध रूप से रह रही एक पाकिस्तानी महिला के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। अब इस मामले पर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार में लगातार ऐसे घुसपैठियों को पकड़ा जा रहा हैं।

प्रतीक मिश्रा

जयपुर: न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार राजस्थान के जयपुर में अवैध रूप से निवासरत एक पाकिस्तानी महिला को पकड़ा गया है। जिसके बाद बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बांग्लादेशी तथा पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अपने बयान में बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि जब यहां कांग्रेस का शासन था, तब से मैं इस विषय को लगातार उठाता रहा हूं कि यहां बांग्लादेश और पाकिस्तान के घुसपैठिए छुपे बैठे हैं। कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बालमुकुंद ने तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में उन्होंने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए अनैतिक तरीके से लोगों को पनाह दी।

इसके साथ ही अपनी सरकार का पक्ष रखते हुए बीजेपी विधायक ने घुसपैठ को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट की है और कहा है कि हमारी सरकार में लगातार ऐसे घुसपैठियों को पकड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं बालमुकुंद आचार्य ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिको को लेकर कहा कि ऐसे लोगों को जल्द से जल्द पकड़ कर निष्कासित करने की जरूरत हैं।

बताया जा रहा है कि बालमुकुंद आचार्य अपने तीखें बयानों तथा आक्रामक अंदाज़ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। एक बार फिर उन्होंने अपने इस बयान से तहलका मचा दिया है, उन्होंने बांग्लादेशी तथा पाकिस्तानी घुसपैठ को लेकर बड़ी बात कहीं हैं।

बता दें कि इसके पहले कल भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने भी झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़ा बयान दिया था और झारखंड की सरकार तथा कांग्रेस पर कई संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने झारखण्ड में कांग्रेस तथा मौजूदा सरकार पर वोट बैंक की राजनीति करने के आरोप लगाए थे।

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

नेहा बोरा का ऐलान: नहीं भरेंगी पीस बॉन्ड, प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार; कानूनी लड़ाई रखेंगी जारी

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन