भारतीय सुरक्षा बल (सौजन्य-एक्स) 
देश

कुपवाड़ा में चल रहे एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक बार मुठभेड़ शुरू हुई थी। जहां शनिवार को चिनार कौर ने यहां 3 से 4 आतंकियों की छुरे रहने की खबर दी थी। इस खबर के बाद भारतीय सेना लगातार कड़े बंदोबस्त के साथ तैनात थी और आज खबर आ रही है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने यहां छुपे 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है।

प्रिया जैस

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक बार मुठभेड़ शुरू हुई थी। जहां शनिवार को चिनार कौर ने यहां 3 से 4 आतंकियों की छुपे रहने की खबर दी थी। इस खबर के बाद भारतीय सेना को लगातार कड़े बंदोबस्त के साथ तैनात किया गया था और आज खबर आ रही है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने यहां छुपे 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस एनकाउंटर के बाद से ही पूरे इलाके में घेराबंदी कड़ी कर दी गई है।

अभी भी यहां आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबल अभी अलर्ट है। जानकारी के लिए बताते चले कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है। इस चुनाव का अब 8 अक्टूबर को मतगणना किया जाना है। इस बीच आतंकवादियों की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सेना चौकन्ना है और राज्य में भारी सुरक्षा इंतजाम लगा दिए गए है।

भारतीय सुरक्षा बलों को मिली जानकारी

भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने भारतीय सेना को कुपवाड़ा के गुगलधार में संदिग्ध गतिविधि होने के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद हुए एनकाउंटर से बहुत-सी चीजें सामने आयी। सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और बाकी घातक सामग्री जब्त की गई, जिससे साफ पता चलता है कि ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

आतंकियों के पास से बरामद सामान

इसके बाद से सेना लगातार आतंकियों का खात्मा करने में लगी हुई है। भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराने के बाद उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद जैसी घातक चीजें बरामद किए है। सेना पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है और पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में रख रही है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?