देश

सोमालिया तट पर हाईजैक जहाज के पास पहुंचा Indian Navy का युद्धपोत, 15 भारतीयों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. सोमालिया तट पर हाईजैक मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक (MV Lila Norfolk) के पास भारतीय नौसेना (Indian Navy) का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई (INS Chennai) पहुंच गया है। नौसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर के जरिए हाईजैक जहाज पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही समुद्री डाकुओं को हाईजैक जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की है। जहाज पर सवार 15 भारतीयों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

सैन्य अधिकारियों ने कहा, "भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई हाईजैक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक के पास सोमालिया तट के पास पहुंच गया है। भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर लॉन्च किया है और समुद्री डाकुओं को हाईजैक जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की है। जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।"

अधिकारियों ने कहा, "आईएनएस चेन्नई अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हट गई और आज दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर एमवी को रोक लिया। एमवी को समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर MQ9B और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था। मिशन तैनात युद्धपोत पर मौजूद भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो एमवी पर चढ़ गए और स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है।"

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज