देश

सेना दिवस के अवसर पर दिखी भारतीय सैनिकों की कॉम्बेट यूनिफॉर्म की पहली झलक, देखें वीडियो

अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, आज पूरे देश में सेना दिवस (Army Day 2022) मनाया जा रहा है। सेना के 74वें स्थापना दिवस पर भारतीय जवानों ने आज पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी नई कॉम्बेट यूनिफॉर्म (Army Combat New Uniform) का अनावरण किया। इस नई यूनिफॉर्म में पैराशूट रेजिमेंट के कमांडो ने दिल्ली कैंट के परेड ग्राउंड में मार्च किया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

खबरों के मुताबिक, इस नई यूनिफॉर्म को अगस्त 2022 तक भारतीय सेना (Indian Army) में पेश किया जा सकता है। इस नई यूनिफार्म को 15 पैटर्न, 8 डिजाइन और 4 फैब्रिक के विकल्पों के माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)  की मदद से बनाया गया है।सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (General MM Narvane) ने इस वर्दी के लिए मुख्य मंजूरी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह यूनिफॉर्म सैनिकों को अधिक आराम देगी। इसके साथ ही नयी  यूनिफॉर्म  के डिजाइन में एकरूपता प्रदान करेगी। 

पुरानी यूनिफॉर्म और इस नई यूनिफॉर्म में थोड़े बदलाव किए गए है। मौजूदा यूनिफॉर्म में शर्ट पैंट के अंदर डाली जाती है और बाहर से बेल्ट लगाई जाती है। लेकिन, नई यूनिफॉर्म में बेल्ट अंदर होगी और शर्ट बाहर होगी। सेना अधिकारी के मुताबिक इससे काम करने में आसानी होगी। कपड़े में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नई यूनिफॉर्म में जो कैमोफ्लाज (ऐसा कलर और पैटर्न जिससे एकदम नजर में न आएं और छुपने में मदद मिले) है वो ज्यादा बेहतर है। सेना ने विकल्पों का आकलन किया और चार कैमोफ्लॉज पैटर्न, तीन डिजाइन और 5 कपड़ों को शॉर्टलिस्ट किया गया।’ बता दें कि अमेरिका के साथ कई देशों की आर्मी डिजिटल पैटर्न का इस्तेमाल करती है। 

सूत्र ने कहा, ‘दो इन्फेंट्री ब्रिगेड, एक आर्टिलरी ब्रिगेड और एक दिल्ली की सैन्य पुलिस इकाई में 150 से ज्यादा जवानों को कॉम्बैट यूनिफॉर्म के 15 सेट दिए गए थेदी। इनमें शॉर्टलिस्ट किए गए पैटर्न, डिजाइन और कपड़ों के अलग-अलग कॉम्बिनेशन थे।’ इनके फीडबैक के ही आधार पर  यूनिफॉर्म के आखि‍री प्रोटोटाइप का चुनाव किया गया है। पिछले अक्टूबर में हुई आर्मी कमांडर कॉन्फ्रेंस में सभी सैन्य कमांडर्स के सामने इस यूनिफॉर्म को पेश किया गया।

सूत्रों ने बताया कि नई वर्दी में डिजिटल कैमोफ्लेज पैटर्न होगा, जो विशेष तौर से बल के लिए ही होगा। इनका कपड़ा हल्का , लेकिन मजबूत होगा और जल्दी सूखेगा। यह नई यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगी। नई  यूनिफॉर्म  13 अलग-अलग साइज में मिलेगी औऱ फैब्रिक में कॉटन और पॉलिएस्टर का 70:30 का अनुपात होगा। सैनिकों को नई  यूनिफॉर्म  केवल ऑर्डिनेंस चैन के जरिए ही मिल सकेगी। जबकि, अभी यह बाजार में भी उपलब्ध हो जाती है।

सूत्र ने कहा कि फिलहाल, सभी कमांड मुख्यालयों के लिए मंजूरी प्राप्त प्रोटोटाइप के करीब 300 पीस को तैयार किया जा रहा है, ताकि सभी जवान इससे परिचित हो सकें। इसमें 10-20 कस्टम तैयार यूनिफॉर्म भी शामिल हैं।   

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा