सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत पर फिर मानसून की टेढ़ी नजर...बिहार में भी बरपेगा कहर, कई राज्यों में अलर्ट

IMD Heavy Rainfall Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी रविवार, 5 अक्टूबर को उत्तर भारतीय राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों के लिए भी IMD ने अलर्ट जारी किया है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update:अब तक लग रहा था कि मानसून उत्तर भारत से रुखसत हो चुका है, लेकिन ऐसा नहीं है। उसने एक बार फिर से उत्तर भारत पर अपनी नजर टेढ़ी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में एक बार फिर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, कल यानी रविवार, 5 अक्टूबर को उत्तर भारतीय राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। इसके साथ ही कई अन्य राज्यों के लिए भी IMD ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पश्चिम में राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों को राहत रहेगी।

दिल्ली और आस-पास का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी यहां भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी जोरदार बारिश का अनुमान लगाया गया है। जिसके चलते पंजाब में ऑरेंज तो अन्य सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम

रविवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने वाली है। जबकि राज्य के पूर्वी हिस्से को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, बात करें अगर बिहार की तो यहां कल जबरदस्त बारिश होने वाली है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने समूचे सूबे में रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी रविवार को एक बार फिर पहाड़ी राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आईएमडी ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

बात करें अन्य राज्यों के मौसम की तो कल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है। इन सभी राज्यों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा को ग्रीन जोन में रखा गया है।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर