आज का मौसम AI Generated Image
देश

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

IMD Weather Alert Today: दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई।

  • दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है।

  • IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam: देश भर में मानसून की वापसी के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है और पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं, वहीं दूसरी तरफ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण देश के 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

साथ ही आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार से ही सुबह कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला मार्ग, राजदान टॉप और गुरेज के तुलैल में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है।

घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश

वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में रातभर बारिश हुई, जिसके बाद सुबह बादल छंट गए और खिली हुई धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार, कल तक यहां हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू के ऊपर निचले ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर चक्रवाती परिसंचरण, उत्तरी हरियाणा और दक्षिणी राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा बंगाल की खाड़ी से उठी ट्रफ के कारण देश के 22 राज्यों में मौसम बिगड़ गया है। 15 अक्टूबर के दौरान पंजाब में और 15 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।

प्रमुख राज्यों में आज ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली मौसम: गरज के साथ तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी, जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मौसम: मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, जौनपुर, मऊ, देवरिया, बहराइच, मथुरा, गाजियाबाद और कानपुर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान मौसम: बीकानेर, पाली, सीकर, टोंक, झुंझुनु, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और कोटा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है।

मध्य प्रदेश मौसम: झाबुआ, देवास, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, सतना, सीधी, अलीराजपुर और पन्ना में झमाझम बारिश का अलर्ट है।

उत्तराखंड मौसम: पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भारी बारिश, बिजली कड़कने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में बारिस के आसार है। 15 अक्टूबर से लेकर 17 से 20 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 15 अक्टूबर को केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 16 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?