सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

IMD Alert: तट से टकराएगा तूफान सेन्यार...कई राज्यों में होगी भारी बारिश, पहाड़ी बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

IMD Rain And Cold Alert: उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिख रहा है। दूसरी तरफ साइक्लोन सेन्यार ने टेंशन बढ़ा दी है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिख रहा है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन बन रहा है जिससे अगले एक दिन में अंडमान सागर में मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों में सेन्यार नाम का साइक्लोन तट से टकरा सकता है। जिसके चलते हवा की स्पीड 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और गरज के साथ भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD ने 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह तूफान दक्षिणी और तटीय इलाकों में तेज हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ ला सकता है। प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट शामिल हैं।

दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज सुबह दिल्ली में हल्का से मीडियम कोहरा रहने की उम्मीद है, जबकि दिन साफ ​​रहेगा और धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 23–24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। कल राजधानी में हल्की ठंड बढ़ गई थी और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। हवा की स्पीड करीब 12 किमी प्रति घंटा थी।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (26 नवंबर) न्यूनतम तापमान (26 नवंबर)
दिल्ली 24°C 08°C
मुंबई 31°C 26°C
चेन्नई 29°C 27°C
कोलकाता 27°C 18°C
लखनऊ 25°C 12°C
पटना 25°C 15°C
रांची 22°C 09°C
शिमला 19°C 03°C
नैनीताल 18°C 05°C
जयपुर 24°C 12°C
भोपाल 26°C 16°C

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल?

आज उत्तर प्रदेश में ठंड और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। सुबह कोहरा हो सकता है, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। टेम्परेचर में गिरावट जारी रहेगी और कुछ इलाकों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन सकती है। यहां मैक्सिमम टेम्परेचर 24–26 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 8–11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ठंडी पछुआ हवाएं रात में ठंड को और बढ़ाएंगी।

इसलिए उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान तेज़ी से गिरेगा। इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में महसूस किया जा सकता है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?